Sunday, 25 Jan, 2026
spot_img
Sunday, 25 Jan, 2026
HomeRELIGIONDiwali 2025: दिवाली 2025 के दौरान जरुर करें यह अनुष्ठान, मां लक्ष्मी...

Diwali 2025: दिवाली 2025 के दौरान जरुर करें यह अनुष्ठान, मां लक्ष्मी होगी मेहरबान

Share:

Diwali 2025: भारत देश त्योहारों का देश है और यहाँ हर दिन एक नए त्यौहार और पर्व से जुड़ा है, सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहारों के इंतज़ार का आनंद आता है, जो हमारे जीवन में नई ऊर्जा भर देते हैं। देश में दीपों का त्यौहार दिवाली बहुत जल्द आने वाला है और सभी लोग इसी त्यौहार के उत्साह में है आइये जानते है दीपावली 2025 से जुडी जानकारी और महत्व:

दिवाली दिनांक 2025: रोशनी का त्योहार दिवाली आशा, समृद्धि और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। 2025 में दिवाली का त्यौहार सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आइये जानते है दिवाली से जुड़े मुख्य दिन :

इंटरनेट पर छाया “Nano Banana” AI ट्रेंड – ऐसे करें आप भी शुरुआत

दिवाली के त्यौहार से जुड़े 5 दिन (Diwali 2025):

दिवाली मात्र एक दिन, दो दिन नहीं बल्कि यह पूरे पाँच दिनों का उत्सव है! यह उत्सव धनतेरस से शुरू होता है, जो धन और समृद्धि का दिन है, उसके बाद नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), दिवाली, गोवर्धन पूजा (भारत के कई हिस्सों में नया साल), और अंत में भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक भाई दूज से समाप्त होता है।

दिवाली के 5 दिन: 2025 तिथियां

धनतेरस: शनिवार, 18 अक्टूबर 2025

नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली): रविवार, 19 अक्टूबर 2025

लक्ष्मी पूजा (मुख्य दिवाली दिवस): सोमवार, 20 अक्टूबर 20

गोवर्धन पूजा (अन्नकूट): मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025

भाई दूज: बुधवार, 22 अक्टूबर 2025

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की होती है विशेष पूजा(Diwali 2025):

Diwali 2025

दिवाली के दौरान धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी की मुख्य पूजा होती हैं। इस दौरान लोग मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने और आशीर्वाद की कामना करते हुए, उनके स्वागत के लिए अपने घरों की सफाई और सजावट करते हैं। दिवाली की मुख्य रात को मां लक्ष्मी पूजा की पारम्परिक तौर पर पूजा की जाती है. यही नहीं इस दौरान मां लक्ष्मी की विशेष प्रार्थना की जाती है यही नहीं उन्हें विभिन्न प्रसाद चढ़ाये जाते है इसी के साथ अन्य पारंपरिक अनुष्ठान शामिल होते हैं।


Share:
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments