Wednesday, 4 Feb, 2026
spot_img
Wednesday, 4 Feb, 2026
HomeBUSINESSBudget 2026: इस बार के बजट में ध्यान देने योग्य है यह...

Budget 2026: इस बार के बजट में ध्यान देने योग्य है यह 7 बातें

Share:

Budget 2026: इस रविवार एक फरवरी को बजट की पेशकश की गयी जिसमें काफी क्षेत्रों में अच्छा-खासा परिवर्तन देखा गया है. इस बार के बजट के बाद में ही शेयर मार्किट में काफी उतर-चदाव देखा गया. चांदी भी धडाम गिर गया. ऐसे में आइये जानते है इस बार के बजट में 7 महत्वपूर्ण तथ्य जो इस प्रकार हैं:

1. इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर खर्च (Budget 2026):

Rashifal February :जानिये फरवरी के माह में कैसे रहेंगे 12 राशियों के मिजाज

इस बार सरकार ने पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ कर दिया है. इस प्रकार देखा जाए तो यह पिछली बार के मुकाबले  9 प्रतिशत की वृद्धि है। यह मुख्य रूप से सड़कों, रेलवे और बंदरगाहों के विकास पर केंद्रित रहेगा।

2. नया आयकर अधिनियम (Budget 2026):  

Budget 2026

इस बार के बजट में 1961 के कानून के स्थान पर एक नया आयकर अधिनियम 2025 घोषित किया गया है। यह नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगा और इसका उद्देश्य नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाना है।

3. दवाएं हुई सस्ती (Budget 2026):

इस बार के बजट में दवाओं की कीमत को काफी कम किया गया है।इसमें 17 कैंसर की दवाओं और कुछ दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर बुनियादी सीमा शुल्क पूरी तरह से माफ कर दिया गया है, जिससे महत्वपूर्ण उपचार अधिक किफायती हो गया है।

4. यात्रा शुल्कों में राहत (Budget 2026):

इस बार के बजट में विदेशी टूर पैकेजों पर भी काफी कमी की गयी है। इस बार के बजट में वसूला जाने वाला कर पहले के 5 से 20 प्रतिशत के दायरे से घटाकर एक समान 2 प्रतिशत कर दिया गया है।

5. सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा (Budget 2026):

इस बार के बजट में घरेलू चिप डिजाइन और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ आईएसएम 2.0 का शुभारंभ किया गया है।

6. बायोफार्मा पॉवर (Budget 2026) :

इस बार के बजट में 10,000 करोड़ रुपये की नई योजना को लागु किया गया है। इसका उद्देश्य भारत को जैविक दवाओं और टीकों के निर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

7. डिजिटल फार्मिंग (Budget 2026):

इस बजट में भारत विस्तार नामक एक एआई-आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है, जो किसानों को कई भारतीय भाषाओं में मौसम और फसल संबंधी अनुकूलित सलाह प्रदान करता है।


Share:
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments