HomeTOP STORIESJhanvi Kapoor फूड पॉइजनिंग की वजह से हुई अस्पताल में हुई भर्ती,...

Jhanvi Kapoor फूड पॉइजनिंग की वजह से हुई अस्पताल में हुई भर्ती, इस सप्ताह के अंत तक होगी डिस्चार्ज

Share:

Jhanvi Kapoor: अभी हाल ही में अनंत अंबानी की शादी का जश्न पूरा भी नहीं हुआ की बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के गंभीर फूड पॉइजनिंग की खबर सामने आई है. फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जान्हवी को गुरुवार को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्र के मुताबिक, जान्हवी मंगलवार को चेन्नई से मुंबई लौटी थीं। बुधवार को ठीक महसूस नहीं कर रही थीं, इसलिए अभिनेत्री ने घर पर रहने का विकल्प चुना। हालांकि, गुरुवार को उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस सप्ताह के अंत में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली।

Jhanvi Kapoor अनंत अम्बानी की शादी में की शिरकत :

read more: Chandipura Virus: બાળકો બન્યા વાયરસનો ભોગ

जान्हवी कपूर का शेड्यूल इन दिनों काफी व्यस्त चल रहा है। वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्णतया रूप से उपस्थित थीं।

नयी फिल्म होने वाली है रिलीज :

Jhanvi Kapoor

अभी जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘उलझ’ की प्रचार गतिविधियों में व्यस्त हैं, इस फिल्म में जान्हवी लंदन दूतावास में अपने महत्वपूर्ण कार्य के दौरान साजिश में फंसी सुहाना भाटिया की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, आदिल हुसैन, राजेश तैलंग, मियांग चांग, ​​राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी हैं। इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता ने किया है।

उलाझ के अलावा, जान्हवी मई से जूनियर एनटीआर के साथ अपने तेलुगु डेब्यू देवारा पार्ट 1 की शूटिंग कर रही हैं। वह करण जौहर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग में भी व्यस्त हैं, जिसमें वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।


Share:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version