Rashifal December 2025: ज्योतिष शास्त्र में बारह राशियों का मेल होता है, जिसमें सबसे प्रथम राशि मेष है और अंतिम राशि मीन है। सभी राशियों का अपना तत्व होता है, जिसमें अग्नि, जल, पृथ्वी तत्व का समावेश हैं। आइये जानते है सभी राशियों के दिसम्बर माह के राशिफल के बारे में विस्तार से:
मेष(Rashifal December 2025) :

यह माह आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। इस समयावधि में आपके कुछ पुराने रुके हुए काम पूरे होने की संभावना हैं। आपके करियर में कोई महत्वपूर्ण मोड़ आ सकता है यही नहीं इस माह के दौरान अपनी बात स्पष्ट और आत्मविश्वास से सभी के सामने रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन सिर-दर्द या नींद की कमी से बचे।
वृषभ(Rashifal December 2025) :
पति के पैर दबाने से क्या लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है?
इस माह में कार्यक्षेत्र में तेज गति और प्रगति आएगी। इस समयावधि में आपको नई ज़िम्मेदारियाँ मिलेगी अहिय नहीं इस दौरान आपकी नौकरी बदलने का योग भी बन रहा है। अगर आप अपने कार्यस्थल से अत्यंत प्रसन्न है तो इस दौरान आपको प्रमोशन मिलने के चांस है।
मिथुन (Rashifal December 2025):
इस माह नए प्रोजेक्ट शुरू होने के संकेत हैं। आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। बिज़नेस में लाभ होगा। आय में वृद्धि होने के योग है। इस दौरान दाम्पत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के लिए समय बेहतर रहने वाला है।
कर्क(Rashifal December 2025) :
इस माह में गतिविधियों में परिवर्तन होने की संभावना है। इस दौरान आपको करियर में मौका मिलने के चांसेज है। आय के स्त्रोत से ज्यादा खर्चे बढ़ेंगे। रिश्तों में बातचीत बढ़ेगी। पुराने रिश्ते फिर से सक्रिय हो सकते हैं। इस दौरान मानसिक तनाव ना लें।
सिंह(Rashifal December 2025):
इस महीने आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ होगा, लेकिन किसी बड़े निर्णय से पहले सलाह लें। रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। धैर्य रखें।
कन्या (Rashifal December 2025):
यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है। इस दौरान आपकी लोकप्रियता और प्रभाव बढ़ेगा। नयी भूमिकाएँ मिलेंगी। इस दौरान आर्थिक लाभ होने के आसार है और रुके हुए पैसे मिलने के योग है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पार्टनर आपकी ओर आकर्षित रहेगा।
तुला (Rashifal December 2025):
इस महीने आपको सावधानी की आवश्यकता है। इस दौरान समय पर निर्णय लें और दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। इस समयावधि में खर्च बढ़ सकते हैं। बचत पर ध्यान दें। रिश्तों में गलतफहमियाँ हो सकती हैं। बातचीत से समाधान करें।
वृश्चिक(Rashifal December 2025):
इस माह में आपको कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अपनी रणनीति मजबूत रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा मिलने की संभावना है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे है। भावुकता बढ़ सकती है। किसी बात पर ज्यादा प्रतिक्रिया न दें।
धनु(Rashifal December 2025):
इस माह में यात्रा के योग बन रहे है। शिक्षा और नए अवसरों से लाभ मिलने की संभवना है। नौकरी बदलने का सही समय है। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। नए रिश्ते बन सकते हैं।
मकर (Rashifal December 2025):
इस समयावधि में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी लेकिन परिणाम शानदार मिलेंगे। ऑफिस में सम्मान बढ़ेगा। इस समय आपकी इनकम में सुधार होगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।
कुंभ(Rashifal December 2025):
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। इस दौरान आपकी आय अच्छी रहेगी लेकिन फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। इस समयावधि में रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर आपकी बात समझेगा।
मीन (Rashifal December 2025) :
इस माह में अच्छी प्लानिंग से काम सफल होंगे। इस दौरान आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। इस माह में सेविंग बढ़ेगी। अचानक खर्च से सावधान रहे। पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
