CM Bhupendra Patel Narmada Update – FIRSTRAY NEWS

CM Bhupendra Patel: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नर्मदा जिले के रामपुरा घाट पर नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना की
CM Bhupendra Patel:मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने चैत्र मास में चल रही माँ नर्मदा की पंचकोशी पवित्र परिक्रमा के अवसर पर मंगलवार को प्रातः नर्मदा जिले के नांदोद तालुका के रामपुरा घाट पहुंचकर नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने मां रेवा से गुजरात एवं देश के सभी नागरिकों की सुख, शांति एवं समृद्धि तथा विश्व कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने नर्मदा मैया के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा और नर्मदा मैया के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री ने रामपुरा घाट पर गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड और नर्मदा जिला प्रशासन द्वारा परिक्रमार्थियों के लिए स्थापित सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के राहत कैम्प, सखी मंडल की बहनों के स्टॉल, परिक्रमा रुट पर लगाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया तथा स्थापित की गयी सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा के अवतरण और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण नर्मदा का पानी आज गुजरात के कच्छ तक पहुंच गया है, जिससे नागरिकों की प्यास बुझाने के साथ पानी की किल्लत दूर हुई है और गुजरात हरियाला बना है।

Ghibli: શું છે આ? જેની વિશ્વભરમાં છે ચર્ચા

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने रामपुरा घाट से श्री रणछोड़रायजी मंदिर पहुँच दर्शन कर धन्यता का अनुभव किया। उन्होंने मंदिर परिसर में देश भर के विभिन्न प्रांतों से आए परिक्रमार्थियों से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने परिक्रमार्थियों से बातचीत में कहा कि पिछले कई वर्षों से अनेक श्रद्धालु पवित्र माँ नर्मदा की पंचकोशी परिक्रमा पैदल करते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड व जिला प्रशासन द्वारा परिक्रमार्थियों के लिए स्थापित की गई सुविधाओं के संबंध में परिक्रमार्थियों से प्रश्न कर उनके मंतव्य, सुझाव और प्रतिक्रिया प्राप्त की। परिक्रमार्थियों ने राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य सरकार भी “आपकी आस्था, हमारी व्यवस्था” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा पंचकोशी परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्थायी रूप से सुविधाएं स्थापित करना है।

महाराष्ट्र से आए परिक्रमार्थी श्री ऋषिकेश ओझा ने मुख्यमंत्री को माँ नर्मदा की परिक्रमा के महत्व को दर्शाती हिन्दी पुस्तक अर्पित की तथा परिक्रमार्थियों के लिए स्थापित की गई सुविधाओं की सराहना की।

रणछोड़रायजी मंदिर में इस संवाद कार्यक्रम में नर्मदा जिला कलेक्टर एस.के. मोदी ने मुख्यमंत्री को शॉल और मां नर्मदा की प्रतिमा अर्पित की। गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड के सेक्रेटरी श्री रमेश मेरजा ने मुख्यमंत्री को श्रीफल और माताजी की एक चुंदरी अर्पित की। मुख्यमंत्री की इस समग्र मुलाक़ात के दौरान नर्मदा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री भीमसिंह तड़वी, भरूच के सांसद श्री मनसुखभाई वसावा, छोटा उदेपुर के सांसद श्री जशुभाई राठवा, नांदोद के विधायक श्री डॉ. दर्शनाबेन देशमुख, जिले के अग्रणी श्री नीलकुमार राव, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री अतुल गोर, जिला विकास अधिकारी श्री अंकित पन्नू, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सुंबे, जिला प्रशासन के कार्यान्वयन अधिकारी तथा स्थानीय अग्रणी एवं परिक्रमार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

The post CM Bhupendra Patel: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नर्मदा जिले के रामपुरा घाट पर नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना की appeared first on FIRSTRAY NEWS.