CM Bhupendra patel – FIRSTRAY NEWS

CM Bhupendra Patel: मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने राजपीपला में “रत्नसिंहजी महिडा मेमोरियल अवार्ड” अर्पित किए
CM Bhupendra Patel: मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने नर्मदा जिले के राजपीपला के प्रतिष्ठित समाज सुधारक, शिक्षाविद् व आदिवासियों के कल्याण के लिए समर्पित स्वर्गीय रत्नसिंहजी महिडा की स्मृति में शनिवार कोदो विशिष्ट व्यक्तियों का “रत्नसिंह महिडा मेमोरियल अवार्ड” से सम्मान किया।

इस वर्ष से रत्नसिंह महिडा मेमोरियल अवार्ड की प्रथम बार शुरुआत की गयी है व इस बार प्रथम अवार्ड बिरसामुंडा ट्राइबल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मधुकर पाडवी और आंध्र यूनिवर्सिटी विशाखापट्टनम की पहली महिला आदिवासी कुलपति डॉ. ए. एस. प्रसन्ना को प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने यह गौरव पुरस्कार प्रदान करते हुए आदिवासी कल्याण और शिक्षा के लिए स्वर्गीय रत्नसिंह महिडा के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के गौरव वर्ष के इस उत्सव में, आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर इस वर्ष इस अवार्ड की शुरुआत होना एक संयोग है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रत्नसिंहजी महिडा (CM Bhupendra Patel) की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनकी पौत्री विराजकुमारी महिडा की भी प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने कहा कि स्वर्गीय रत्नसिंहजी महिडा ने शिक्षा के माध्यम से आदिवासियों को समाज की मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए वर्ष 1957 में भरूच जिले में आदिवासी सेवा संघ की स्थापना कर शिक्षा का सेवायज्ञ शुरू किया था।

उन्होंने बालवाटिका से लेकर कॉलेजों तक 72 शैक्षणिक संस्थान स्थापित किए। उनकी इस मेहनत से आदिवासी और अंतिम छोर पर रहने वाले वंचित लोगों के लिए शिक्षा के नए अवसर उत्पन्न हुए। स्वर्गीय रत्नसिंहजी ने समर्पण और अविरत सेवा कार्य से इस समग्र प्रदेश में आदिवासी समाज के सशक्तिकरण की नींव रखी, जिसके परिणामस्वरूप असंख्य लोगों के जीवन में आमूल परिवर्तन आया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने यह अवार्ड अर्पण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आदिवासियों के कल्याण और समुचित उत्थान के लिए पिछले दशक में किए गए परिणामदायी प्रयासों की भूमिका प्रदान की।

इस संदर्भ में श्री पटेल (CM Bhupendra Patel) ने कहा कि आदिजाति कल्याण के लिए बजट में तीन गुना वृद्धि के साथ-साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 63 हजार गांवों में सामाजिक बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने कहा कि गुजरात में भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने 14 आदिवासी जिलों के 53 तालुकाओं में आदिवासी समुदाय का सर्वांगीण उत्थान सुनिश्चित किया है। आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को उनके घर के निकट ही स्किल बेस्ड वोकेशनल, टेक्निकल तथा ट्राइबल आर्ट और कल्चर की उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राजपीपला में बिरसा मुंडा ट्राइबल यूनिवर्सिटी की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री श्री पटेल (CM Bhupendra Patel) ने कहा कि इस वर्ष आदिजाति विकास विभाग के बजट में मात्र शैक्षिणक योजनाओं के लिए 3,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Bhupendra Patel) ने आगे कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आदिवासी समाज के व्यक्तियों को पुरस्कार से सम्मानित करने की यह पहल आदिवासी उत्थान के लिए नई प्रेरणा प्रदान करेगी। इस वर्ष प्रथम मेमोरियल अवार्ड भी स्वर्गीय रत्नसिंह जी के आदिजाति शिक्षा के प्रयासों को गति देने वाले शिक्षा क्षेत्र से जुड़े दो व्यक्तियों को दिया गया है। उन्होंनें विश्वास व्यक्त किया कि ये आदिवासी समाज में शिक्षा की ज्योत और अधिक प्रज्वलित करेंगे।

इस अवसर पर भरूच के सांसद श्री मनसुखभाई वसावा ने कहा कि यह राजपीपला की पावन भूमि है। एक समय में मिनी कश्मीर कहे जाने वाले राजपीपला में गुजराती-भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग भी होती थी। राजपीपला की भूमि को उजागर करने में तत्कालीन महाराजा साहब की भी प्रमुख भूमिका रही। जिन्होंने आदिवासी समाज को ध्यान में रखते हुए शिक्षा को भी प्राथमिकता दी। नर्मदा सहित भरूच जिले में स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी कार्यालय अभी भी महाराजा द्वारा भेंट में दिए गए भवनों में चल रहे हैं। एक समय में शिक्षा का हब बने राजपीपला को मिनी विद्यानगर भी कहा जाता था। जिसे स्वर्गीय रत्नसिंहजी मेहड़ा ने प्रस्थापित कर आगे बढ़ाया। उन्होंने आदिवासी समाज में जागरूकता के लिए बुनियादी शिक्षा से लेकर अनेक क्षेत्रों में अविरत कार्य कर अमूल्य योगदान दिया।

Hanuman Jayanti 2025: Rituals, Significance & 10 Most Powerful Hanuman Temples in India

उन्होंने स्वर्गीय रत्नसिंहजी महिडा की पौत्री सुश्री विराज कुमारी को बधाई दी। उन्होंनें सुश्री विराजकुमारी द्वारा दादा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए स्थापित किए गए इस भगीरथ कार्य की सराहना की।

इस कार्यक्रम में अवार्ड से सम्मानित हुए बिरसा मुंडा ट्राइबल यूनिवर्सिटी -राजपीपला के कुलपति डॉ. मधुकर पाडवी और आंध्र यूनिवर्सिटी -विशाखापट्टनम की कुलपति डॉ. एस. प्रसन्ना ने भी अपने प्रतिभाव प्रस्तुत किए।

राजपीपला के रहने वाले और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ कौशल प्रदान करके जिले का नाम रोशन करने वाले पांच प्रतिष्ठित नागरिकों को भी ओएनजीसी के सहयोग से सम्मानित किया गया। राजपीपला में श्री छोटूभाई पुराणी व्यायाम महाविद्यालय के ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में भरूच के सांसद श्री मनसुखभाई वसावा, नांदोद विधायक डॉ. दर्शनाबेन देशमुख, स्वर्गीय रत्नसिंहजी महिडा की पौत्री सुश्री विराजकुमारी मेहदा, राजपीपला के अग्रणी श्री मानवेन्द्र सिंह गोहिल, अभिनेता एवं पूर्व सांसद डॉ. नितीश भारद्वाज सहित प्रतिष्ठित नागरिक, स्वर्गीय रत्नसिंहजी महिडा के परिवारजन, राजपरिवार और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post CM Bhupendra Patel: मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने राजपीपला में “रत्नसिंहजी महिडा मेमोरियल अवार्ड” अर्पित किए appeared first on FIRSTRAY NEWS.

CM Bhupendra Patel: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नर्मदा जिले के रामपुरा घाट पर नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना की
CM Bhupendra Patel:मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने चैत्र मास में चल रही माँ नर्मदा की पंचकोशी पवित्र परिक्रमा के अवसर पर मंगलवार को प्रातः नर्मदा जिले के नांदोद तालुका के रामपुरा घाट पहुंचकर नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने मां रेवा से गुजरात एवं देश के सभी नागरिकों की सुख, शांति एवं समृद्धि तथा विश्व कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने नर्मदा मैया के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा और नर्मदा मैया के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री ने रामपुरा घाट पर गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड और नर्मदा जिला प्रशासन द्वारा परिक्रमार्थियों के लिए स्थापित सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के राहत कैम्प, सखी मंडल की बहनों के स्टॉल, परिक्रमा रुट पर लगाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया तथा स्थापित की गयी सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा के अवतरण और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण नर्मदा का पानी आज गुजरात के कच्छ तक पहुंच गया है, जिससे नागरिकों की प्यास बुझाने के साथ पानी की किल्लत दूर हुई है और गुजरात हरियाला बना है।

Ghibli: શું છે આ? જેની વિશ્વભરમાં છે ચર્ચા

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने रामपुरा घाट से श्री रणछोड़रायजी मंदिर पहुँच दर्शन कर धन्यता का अनुभव किया। उन्होंने मंदिर परिसर में देश भर के विभिन्न प्रांतों से आए परिक्रमार्थियों से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने परिक्रमार्थियों से बातचीत में कहा कि पिछले कई वर्षों से अनेक श्रद्धालु पवित्र माँ नर्मदा की पंचकोशी परिक्रमा पैदल करते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड व जिला प्रशासन द्वारा परिक्रमार्थियों के लिए स्थापित की गई सुविधाओं के संबंध में परिक्रमार्थियों से प्रश्न कर उनके मंतव्य, सुझाव और प्रतिक्रिया प्राप्त की। परिक्रमार्थियों ने राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य सरकार भी “आपकी आस्था, हमारी व्यवस्था” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा पंचकोशी परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्थायी रूप से सुविधाएं स्थापित करना है।

महाराष्ट्र से आए परिक्रमार्थी श्री ऋषिकेश ओझा ने मुख्यमंत्री को माँ नर्मदा की परिक्रमा के महत्व को दर्शाती हिन्दी पुस्तक अर्पित की तथा परिक्रमार्थियों के लिए स्थापित की गई सुविधाओं की सराहना की।

रणछोड़रायजी मंदिर में इस संवाद कार्यक्रम में नर्मदा जिला कलेक्टर एस.के. मोदी ने मुख्यमंत्री को शॉल और मां नर्मदा की प्रतिमा अर्पित की। गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड के सेक्रेटरी श्री रमेश मेरजा ने मुख्यमंत्री को श्रीफल और माताजी की एक चुंदरी अर्पित की। मुख्यमंत्री की इस समग्र मुलाक़ात के दौरान नर्मदा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री भीमसिंह तड़वी, भरूच के सांसद श्री मनसुखभाई वसावा, छोटा उदेपुर के सांसद श्री जशुभाई राठवा, नांदोद के विधायक श्री डॉ. दर्शनाबेन देशमुख, जिले के अग्रणी श्री नीलकुमार राव, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री अतुल गोर, जिला विकास अधिकारी श्री अंकित पन्नू, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सुंबे, जिला प्रशासन के कार्यान्वयन अधिकारी तथा स्थानीय अग्रणी एवं परिक्रमार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

The post CM Bhupendra Patel: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नर्मदा जिले के रामपुरा घाट पर नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना की appeared first on FIRSTRAY NEWS.

Ram Mandir : गुजरात ने मनाया राम लला के आने का जश्न, सीएम सहित सभी ने जलाए दीप
22 जनवरी हमारे राम लला के अयोध्या पुनः लौटने का दिन सभी के लिए दिवाली से कम नहीं है, इस बार पहली बार सभी को जनवरी माह में भी दिवाली का आभास हुआ है, इस दौरान दिवाली की भांति ही दीप प्रज्वलित कर यह उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों से आज के दिन को दिवाली की तरह हर्षोल्लास के त्योहार के रूप में मनाने की अपील की।

प्रधानमंत्री की इस अपील को गुजरात ने भी माना और यही नहीं नगरों, महानगरों और गांवों में हर जगह दीपोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान आम नागरिकों सहित सीएम, राज्यपाल और कई अग्रणीयों ने दीप प्रज्वलन कर इस उत्सव को मनाया है। आइए जानते है सर्वप्रथम माननीय प्रधानमंत्री द्वारा मनाए गए दीपोत्सव की झलकियां :

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मनाया राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न :

यही नहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने ट्विटर पर भी पोस्ट कर सभी देशवासियों को घर पर दीपक जलाने का आह्वान किया है।

रामज्योति! #RamJyoti pic.twitter.com/DTxg2QquTT
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2024

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने निवासस्थान पर दीप जलाकर जताई खुशी :

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने शाम के समय अपने गांधीनगर स्थित आधिकारिक निवासस्थान पर दीप जलाकर और पूरी सजावट कर इस अवसर को शोभामय बनाया।

राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी ने भी जगाई राम ज्योत :

राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी ने आज के शुभ दिन की शुरूआत राजभवन परिसर में यज्ञ-हवन के साथ की। शाम को राजभवन के प्रांगण में आकर्षक रंगोली बनायी गयी। चारों ओर दीप जलाए गए और राज्यपाल जी ने राम ज्योति जलाकर आनंद उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को मुंह मीठा करवाकर इस अवसर की शुभकामनाएं दीं।

श्री हर्ष संघवी सहित अन्य मंत्रीगण हुए राममय:

जल आपूर्ति मंत्री श्री कुंवरजीभाई बावलिया और गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष संघवी ने शाम को गांधीनगर में अपने सरकारी निवास पर दीप प्रज्वलित कर इस उत्सव का खुशी से जश्न मनाया।

The post Ram Mandir : गुजरात ने मनाया राम लला के आने का जश्न,  सीएम सहित सभी ने जलाए दीप appeared first on FIRSTRAY NEWS.