Infrastructure – FIRSTRAY NEWS

शहरी जनजीवन की सुख-सुविधा में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का एक और महत्वपूर्ण निर्णय
• योजना को व्यापक फलक पर मिली सफलता और जनसमर्थन के चलते और तीन वर्षों यानी 2024-25 से 2026-27 तक बढ़ाने का मुख्यमंत्री का सराहनीय निर्णय
• शहरों और महानगरों में भौतिक सामाजिक बुनियादी ढांचा विकास और अनूठी पहचान के विभिन्न कार्यों के लिए स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना में 57 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान
• अब तक 48 हजार करोड़ रुपए के 2.84 लाख कार्यों को दी गई मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में शहरी जनजीवन की सुख-सुविधाओं में वृद्धि की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना’ को अगले तीन वर्षों के लिए बढ़ाने का निर्णय किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में बढ़ते शहरीकरण के चलते शहरीजनों की बुनियादी सुविधाओं एवं जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया था। उन्होंने वर्ष 2009-10 में तत्कालीन मुख्यमंत्री के तौर पर गुजरात की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर ‘स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना’ आरंभ की थी।

इस योजना के अंतर्गत शहरों और महानगरों को भौतिक ढांचागत सुविधाओं के तहत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, जल संग्रहण और तालाब सौंदर्यीकरण के कार्यों, शहरी सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज व्यवस्था सहित स्ट्रीट लाइट आदि के कार्यों के लिए अनुदान आवंटित किया जाता है।
इतना ही नहीं, सामाजिक बुनियादी ढांचा सुविधाओं के तहत शहरी स्वास्थ्य केंद्र, हॉस्पिटल, आंगनबाड़ी, पुस्तकालय या स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाओं के कार्यों का भी समावेश किया गया है।

स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के जरिए अर्बन मोबिलिटी के अंतर्गत शहरी बस सेवा, यातायात प्रबंधन, रेलवे ओवरब्रिज, अंडर ब्रिज, रिंग रोड, फ्लाईओवर ब्रिज और अंडरपास जैसे कार्य भी किए जा सकते हैं।

इसके अलावा, शहरों की अनूठी पहचान स्थापित करने वाले कार्यों में हेरिटेज और पर्यटन, प्रदर्शनी हॉल, पंचशक्ति थीम-आधारित ट्रैफिक आइलैंड्स, रिवरफ्रंट, वाटर बॉडी, लैंडस्केपिंग, साइंस सेंटर, प्लेनेटोरियम, म्यूजियम और एम्फी थियेटर जैसे कार्यों का भी इस योजना में समावेश किया गया है।

राज्य सरकार ने अब तक नगरों और महानगरों में इस तरह के लगभग 2 लाख 84 हजार से अधिक कार्यों के लिए 48 हजार 736 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। वहीं, इस फ्लैगशिप योजना के लिए अब तक 57 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने इस योजना को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन तथा शहर कल्याण के विभिन्न कार्यों में योजना के लाभों की जरूरतों के संदर्भ में इस फ्लैगशिप योजना को और तीन वर्षों तक जारी रखने का सराहनीय निर्णय किया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के इस जनहितैषी निर्णय के परिणामस्वरूप अब स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना अगले तीन वर्षों के लिए यानी वर्ष 2024-25 से 2026-27 तक लागू रहेगी।

The post शहरी जनजीवन की सुख-सुविधा में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का एक और महत्वपूर्ण निर्णय appeared first on FIRSTRAY NEWS.

अहमदाबाद में 1651 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में 1651 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें चार तालाबों, पिंक टॉयलेट, कम्युनिटी हॉल, MS पाइपलाइन, उद्यान, ओवरहेड टंकी सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं।

श्री शाह ने कहा कि गुजरात सरकार और अहमदाबाद महानगर पालिका (मनपा) ने नागरिकों को मांगने से पहले ही सुविधाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नगरों-महानगरों में नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता और सुविधाओं में सुधार के लिए कई विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में शहरी विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद मेट्रो रेल एक साल में लगभग 1.86 करोड़ लोगों ने यात्रा की, जो उसकी लोकप्रियता का प्रमाण है।

विकास कार्यों का विवरण

चार तालाबों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण

पिंक टॉयलेट का निर्माण

कम्युनिटी हॉल का निर्माण

MS पाइपलाइन का निर्माण

उद्यान का निर्माण

ओवरहेड टंकी का निर्माण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य बिंदु

गुजरात सरकार और अहमदाबाद मनपा ने नागरिकों को मांगने से पहले ही सुविधाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नगरों-महानगरों में नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता और सुविधाओं में सुधार के लिए कई विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में पिछले 52 महीनों में 17,544 करोड़ रुपये की लागत से 11,000 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में G20 समिट का अभूतपूर्व आयोजन हुआ, जिसमें दिल्ली डिक्लेयरेशन की सर्वसम्मति से स्वीकृति सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान का श्रेष्ठ उदाहरण दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मुख्य बिंदु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में नगरों-महानगरों में नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता और सुविधाओं में सुधार के लिए कई विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

गुजरात में निरंतर हो रहे विकास कार्यों की भूमिका देते हुए श्री पटेल ने कहा कि आदर्श सांसद की परिपाटी को साकार करते हुए गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद तथा केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के दिशासूचक मार्गदर्शन से गांधीनगर संसदीय क्षेत्र सहित समग्र राज्य में लगभग हर सप्ताह अनेक जनोन्मुखी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होता रहता है।

अहमदाबाद मेट्रो रेल एक वर्ष में लगभग 1.86 करोड़ लोगों ने यात्रा की, जो उसकी लोकप्रियता का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को सही अर्थ में जन अभियान बनाया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में 1651 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करके गुजरात सरकार की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इन विकास कार्यों से अहमदाबाद के नागरिकों को बेहतर जीवन की सुविधाएं मिल सकेंगी।

The post अहमदाबाद में 1651 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया appeared first on FIRSTRAY NEWS.