North East Express – FIRSTRAY NEWS

बिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी, 6 की मौत, 100 घायल
नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की छह बोगियां बिहार के बक्सर जिले में बेपटरी हो गईं।

इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए।

ट्रेन बक्सर जंक्शन से खुलने के कुछ ही देर बाद रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास बेपटरी हुई।

ट्रेन की कितनी बोगियां बेपटरी हुई हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई।

डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है।

नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की छह बोगियां बुधवार की रात बिहार के बक्सर जिले में बेपटरी हो गईं। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए।

घटना बक्सर जंक्शन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास हुई। अबतक प्राप्त सूचना के अनुसार ट्रेन की आठ बोगियां बेपटरी हुई हैं। एक बोगी बेपटरी होने के बाद दूसरी से टकराने के बाद किनारे गिर गई है। ट्रेन ज्यादा रफ्तार में नहीं थी।

पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने अभी घायलों के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं होने की बात कही है। ट्रेन की कितनी बोगियां बेपटरी हुई हैं, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जिला प्रशासन ने 60 से 70 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। घटनास्थल पर राहत कार्य में लगे लोगों ने अबतक पांच लाशें निकाले जाने की बात कही है। जिलाधिकारी ने भी चार मौतों की पुष्टि की है। राहत-बचाव कार्य में लगे लोगों ने 50-52 लोगों के ज्यादा चोटिल होने की जानकारी दी है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। आम लोग राहत-बचाव कार्य में लग गए। घटनास्थल शहरी क्षेत्र से दूर है। 50 से ज्यादा लोग बुरी तरह चोटिल हुए हैं। घायलों को निकाला जा रहा है, उसके बाद असल तस्वीर सामने आएगी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम और अधिकारियो के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है। रेलवे ने आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या नहीं बताई है, लेकिन घटनास्थल पर राहत-बचाव में लगे कर्मियों ने बताया कि पांच लोग ऐसे निकाले गए, जिनकी सांसें नहीं चल रही थीं। बाकी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए तत्काल भेजा गया।

#UPDATE | Bihar: The accident relief vehicle along with the medical team and officials has left for the incident site. No casualties have been reported: East Central Railway Zone https://t.co/PVAHzksjPI pic.twitter.com/5bFypaZpsA
— ANI (@ANI) October 11, 2023

डाउन लाइन पर ट्रेन चलना अब मुश्किल
देश की राजधानी से राज्य की राजधानी की ओर आने वाली रेल लाइन को डाउन लाइन कहा जाता है। इसी लाइन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के बाद बिहार होकर पूर्वोत्तर की ओर जाती। बुधवार को हादसे के बाद चूंकि छह बोगियां बेपटरी हुईं और एक बोगी पलट गई है तो ट्रेन की बाकी बोगियां भी जगह पर नहीं हैं। ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। तकनीकी टीम पहुंच रही है। मौके पर मौजूद रेलकर्मियों ने बताया कि डाउन लाइन की तत्काल ऐसी हालत नहीं कि इससे कोई ट्रेन को आज रात में गुजरने दिया जाए।

रेलवे की ओर से जारी की गई हेल्प लाइन नंबर
PNBE – 9771449971
DNR – 8905697493
ARA – 8306182542
COML CNL – 7759070004

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन :
97948 49461
8081206628

पंडित दीन दयाल उपाध्याय कमर्शियल कंट्रोल :
8081212134

The post बिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी, 6 की मौत, 100 घायल appeared first on FIRSTRAY NEWS.