HomeNATIONALगणतंत्र दिवस की परेड में महिलाओं ने संभाली लीड, राम मंदिर की...

गणतंत्र दिवस की परेड में महिलाओं ने संभाली लीड, राम मंदिर की झांकी हुई प्रदर्शित

Share:

Republic day celebration 2024: आज भारत ने अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान दिल्ली में रंगारंग परेड का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macrone) रहे.

अगर गणतंत्र दिवस (Republic Day) की बात करें तो यह दिन भारत द्वारा आधिकारिक तौर पर संविधान को अपनाने और भारत को संप्रभु गणराज्य बनाने की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।

राजधानी दिल्ली में आयोजित परेड कर्तव्य पथ (पाथ ऑफ ड्यूटी) से होकर गुजरी, जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था, अगर बात करें कर्तव्य पथ की तो यह शहर के कई महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ता है। यह परेड 7 किमी (4.3 मील दूर) की दूरी तय कर 7वीं सदी के स्मारक लाल किले पर समाप्त हुई।

पहली बार, फ्रांसीसी सेना की टुकड़ी ने भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ मार्च किया।

यही नहीं इस वर्ष महिलाओं ने मार्च का लीड उठाया। इस दौरान सभी फीमेल आर्मी ने परेड की।

परेड में प्रदर्शित हुई भिन्न -भिन्न झांकियां:

परेड की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत – लोकतंत्र की मातृका’ या भारत – लोकतंत्र की जननी थी।
यही नहीं परेड में अयोध्या के नए राम मंदिर से प्रेरित भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की झांकी भी प्रस्तुत की गई।

गुजरात ने दर्शाई धोलेरा की झांकी:

इस दौरान हर बार की तरह गुजरात ने भी अपना टेबलो दिल्ली में भेजा। और इस बार धोलेरा की डेवपलपमेंट के लिए झांकी भेजी गई.


Share:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version