Saturday, 14 Mar, 2026
spot_img
Saturday, 14 Mar, 2026
HomeTOP STORIESBollywood Movies: करियर को लेकर है कंफ्यूज? तो जरुर देखें यह 5...

Bollywood Movies: करियर को लेकर है कंफ्यूज? तो जरुर देखें यह 5 मूवीज

Share:

Bollywood Movies: सिनेमा अथवा मूवीज हमारे जीवन का एक मुख्य हिस्सा है। कोई भी दिन हो त्योहार हो या वीकेंड फिल्में हर तरह से हमारा मनोरंजन करती है काभी-काभी पूरे दिन की थकान के बाद फॅमिली के साथ मूवी देखना चिल करने और रीलैक्स करने का सबसे बेहतर तरीका है। ऐसे में सबसे बड़ी असंजस यही होती है की आखिर कौनसी मूवी देखि जाए, आज हम लाये है टॉप 5 ऐसी फ़िल्में जिन्हें आपको एक बार तो जरुर देखना चाहिए, आइये जानते है उनका नाम :

  1. जिंदगी ना मिलेगी दोबारा:

    अगर बात करें इस फिल्म की कहानी की तो इसमें 3 दोस्त स्पेन में वेकेशन पर जाते हैं। इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य है जीवन को जीने का तरीका सिखाना। अगर आपको भी खुलकर ज़िंदगी जीने का शौक है तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।
  2. 3 इडियट्स:

    यह फिल्म इंडिया के एजुकेशन सिस्टम पर सबसे बड़ा सवाल खड़ा करती है, जहाँ एक ओर रटने का चलन बढ़ पड़ा है, वहीं दूसरी ओर यह कहानी प्रैक्टिकल ज्ञान पर जोर देती है। इस कहानी में मस्ती, मैसेज, और एजुकेशन का जबरदस्त मिश्रण है।
  3. रॉकस्टार :

    संगीत से बेहतर प्यार और दर्द की कोई अभिव्यक्ति नहीं हो सकती। इसी बात को इस फिल्म की कहानी दर्शाती है इस फिल्म में रणबीर कपूर उर्फ  ‘रॉकस्टार’ एक प्रतिभाशाली सिंगर है, इसमें आपको सिंगर के संघर्ष और सील टूटने की कहानी देखने को मिलती है।
  4. वैक अप सिड:

    कई बार हमारे जेहन में यह सवाल जरूर आता है की हम जीवन में कहां खड़े हैं? हम कहाँ जा रहे हैं? क्या हम जीवन में हमेशा यही करना चाहते थे? क्या हम उस जीवन से संतुष्ट हैं जो हमने अपने लिए चुना है? क्या हम भी जाग रहे हैं? या क्या हम जीवन में सही दिशा में जा रहे है? इन्हीं प्रश्नों का सही जवाब ‘वेक अप सिड’ फिल्म में देखने को मिलता है।
  5. लक्ष्य:

    जीवन में लक्ष्यहीन होना और करियर के प्रति लापरवाह होना एक ऐसी अवस्था है जिससे हर कोई गुजरता है। उस समय दिल में कई प्रश्न होते है उस दौरान सही करियर कैसे चुना जाए और सही डिसिजन कैसे लिया जाए, यह कहानी आपके सवालों का एकदम सटीक जवाब देगी।

Share:
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments