- देश में फिर एक बार चक्रवात का खतरा
- देश के 18 राज्यों में एलर्ट जारी कीया गया
देश के ज्यादातर राज्यों में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश के कारण जहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सुबह और रात में हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानें एक सप्ताह में कहां-कहां बरसेंगे बादल…
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 21 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm)आने की आशंका है और उसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव के कारण, 23 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस दौरान चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) का असर उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में देखने को मिलेगा.
IMD ने जारी किया अलर्ट
चेतावनी जारी करते हुए आईएमडी ने कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिनों में भी बादल छाए रहेंगे। इसके तहत छत्तीसगढ़ में 23-26 सितंबर और मध्य प्रदेश में 24 से 26 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 5 दिनों तक घने बादल छाए रहेंगे और अगले 2 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 26 सितंबर तक, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 23 से 26 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। 24-25 को महाराष्ट्र और गोवा में, 25-26 को गुजरात में, 20, 24 और 25 को आंध्र प्रदेश और यनम में और 24 सितंबर को कर्नाटक में बादल छाए रहेंगे।
aaj ka rashifal Adani Adani green energy Adani group america AMIT SHAH ASTROLOGY Astro Tips Astro Tips in hindi BHUPENDRA PATEL BOLLYWOOD bollywood news Dainik Rashifal DONALD TRUMP entertainment news FILM firstray FIRSTRAYNEWS firstray news GAUTAM ADANI GUJARAT HEALTH health tips health tips and tricks HOT PHOTOSHOOT INDIA MONSOON NARENDRA MODI NAVRATRI pakistan PHOTOSHOOT Ram Mandir Rashifal Rashifal Today skin care Skin care tips Skin care tips in hindi SPORTS temple VASTU TIPS Vastu Tips and tricks Vastu Tips hindi Vastu Tips hindi mein Vastu Tips in hindi VIRAL NEWS

